फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में आदर्श नगर पंचायत तालग्राम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। प्रदेश में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में आदर्श नगर पंचायत तालग्राम को जिले में पहला स्थान मिला है। इसके पीछे नगर पंचायत ईओ की मेहनत को माना जा रहा है। चेयरमैन के सहयोग और अपनी मेहनत से जिले की नगर पंचायतों में तालग्राम को स्वच्छ सर्वेक्षण में पहला स्थान दिलाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से जारी सूची में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 25000 जनसंख्या श्रेणी में तालग्राम को जिले में पहला, 399 निकायों में 31 वां और नार्थ जोन के 720 निकायों में 47 वां स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए चेयरमैन कुसमा यादव, ईओ घनश्याम राय ने जनता के सहयोग और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है। ईओ कस्बे में सफाई व्यवस्था की निगरानी स्वयं करते हैं। सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी देते हैं।
विज्ञापन

ईओ घनश्याम राय का कहना है कि नगर पंचायत की इस उपलब्धि में जनता का खास सहयोग है। उन्हें कर्मचारियों का भी बेहतर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें