गवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की रथयात्रा बुधवार को धूमधाम से निकली। रथयात्रा जिधर से गुजरी उधर ही भक्त जुड़ते गए। जनरलगंज स्थित जगन्नाथ गली के बाईजी मंदिर से उठी रथयात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत हुआ।
रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर काहूकोठी, नयागंज, भूसाटोली, तिलयाना,नागेश्वर मंदिर, जनरलगंज, मनीराम बगिया, चौक सराफा, शिवाला होते हुए सीधे सरसैया घाट पहुंची। यहां गंगा आरती के बाद संगमलाल मंदिर, कमला टॉवर, लाठी मोहाल होते हुए जगन्नाथ मंदिर बाईजी पहुंची। रथयात्रा में ढोल, ताशा और बैंड के साथ शामिल हुए सामाजिक मंडलों ने रास्ते भर पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर भजन-कीर्तन किया।
‘कभी राम बनके, छोटी छोटी गइया छोटे छोटे ग्वाल, फूलों में बस रहें है श्री वृंदावन बिहारी....’ भजन गाए गए। इससे पहले भगवान के श्रीविग्रह को रजत सिंहासन पर विराजमान कर पनकी मंदिर के महंत जितेंद्रदास, रमाकांतजी व कृष्णदास महाराज ने मंगल आरती उतारी।
बह मंदिर बाईजी में भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भ्राता बलभद्र को स्नान, पूजन, अर्चन और शृंगार के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोले गए। रथयात्रा में विधायक सलिल विश्नोई, मोहनलाल गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, श्याम माहेश्वरी, ज्ञानेंद्र विश्नोई, फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य शरद मिश्रा आदि ने भाग लिया।
आज निकलेगी जगन्नाथ शोभायात्रा
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने 14वें जगन्नाथ महोत्सव का आयोजन किदवई नगर ओ-ब्लॉक स्थित मैरिज हॉल में किया। संयोजक अलंकार ओमर ने बताया कि गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकलेगी।
स मौके पर सोनू गुप्ता, आशू शुक्ला, विजय गुप्ता, नारायण दास, पदम कुमार, मेवालाल, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यशोदा नगर स्थित बैंक्वेट हाल से भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर शिव कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, बिशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बैकुंठपुर से निकली जगन्नाथजी की रथयात्रा
उत्कल समाज कानपुर की ओर से बैकुंठपुर बिठूर स्थित जगन्नाथ मंदिर से भी रथयात्रा निकली। सिंहपुर तिराहे से कल्याणपुर, बैरी दुर्गा मंदिर पहुंचकर रथयात्रा समाप्त हुई। इस मौके पर एएस अग्रवाल, ललित मिश्रा, सुनीता, टीएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शिवकटरा से भी निकली यात्रा
लाल बंगला शिवकटरा स्थित दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। रथयात्रा लाल बंगला, एनटू रोड, चकेरी थाना होते हुए वापस शिवकटरा आई। इस मौके पर उषा सब्बरवाल, शालिनी, चेतना सरिता के अलावा दुर्गा महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।
पांच झांकियां निकलीं
सेतुवन रामेश्वरम रावण पूजा करता हुआ, राम दरबार में लव कुश, श्रीनाथजी की झांकी, बिहारीजी की झांकी, दुर्गाजी, गणेशजी, शंकर पार्वती आदि प्रमुख रही।
17 मंडल रहे
तुलसी साहित्य सेवा संस्थान, दोसर वैश्य बिहारीजी मंडल, यज्ञसैनी वैश्य नवयुवक, ओम जय जगदीश मंडल, दोसर वैश्य बाल गोपाल मंडल, ओमर वैश्य रामकृष्ण मंडल,ओमर वैश्य समाजसेवी संस्था, दोसर वैश्य जगन्नाथजी मंडल, ओमर वैश्य बाल गोपाल मंडल,भगवान वेंकटेश्वर सेवा समिति, दोसर वैश्य नवयुवक, ओमर वैश्य रामजी, ओमर वैश्य जगन्नाथजी,ओमर वैश्य अमर ज्योति, ओमर वैश्य जगदीश, ओमर वैश्य प्रेम गोपालजी मंडल।