पत्नी से अवैध संबंधों का था शक
एसपी ने बताया कि रिजवान से जब सलाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसको अतुल द्विवेदी पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिससे आहत होकर उसने 31 जनवरी को अतुल को उसके घर से बाइक पर बैठाकर अपने गांव सखेड़ा लाया।
खेत में पत्थर से की थी हत्या
घर आकर उसने अपनी बाइक घर पर खड़ी की, और अतुल को नशा करने के बहाने से अपने खेत पर ले गया। बताया कि यहां अतुल को अत्यधिक गांजा पिलाया और जब अतुल पूरी तरह से नशे में हो गया, तो उसके द्वारा सरसों के खेत में ले जाकर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किए कपड़े और पत्थर
उसकी मौत हो जाने पर पत्थर झाड़ी में छुपा कर वहां से भाग गया। पुलिस ने रिजवान की निशानदेही पर सखेड़ा स्थित घटनास्थल पहुंचकर झाड़ियों के बीच से मृतक के खून से सनी पैंट व पत्थर बरामद किया है। उस पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।