फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Fri, 13 Mar 2020 09:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जर्मनी में एमएस की पढ़ाई कर रहे युवक के शाहाबाद कस्बा स्थित अपने पैतृक घर पर आने के बाद गुरुवार को तेज बुखार आ गया। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और शुक्रवार की रात होते-होते उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। आनन-फानन ही आइसोलेशन वार्ड जाने के लिए नघेटा रोड की तरफ से एक अलग रास्ता बनाए जाने का कार्य भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


शाहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक जर्मनी के लोवर बवेरिया में स्थित पासुआ यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ सर्जरी की पढ़ाई कर रहा है। होली के मौके पर वह तीन मार्च को जर्मनी से दोहा होते हुए फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा और उसी दिन फ्लाइट से लखनऊ पहुंचने के बाद अपने घर शाहाबाद पहुंचा। गुरुवार को उसे बहुत तेज बुखार आ गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने आला अधिकारियों को सूचना दी और शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे उसे जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बुखार से पीडि़त युवक का थ्रोट स्वेब और नेजल स्वेब जांच के लिए लखनऊ के केजीएमसी भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके रावत का कहना है कि युवक चूंकि विदेश से आया है और तेज बुखार की चपेट में है, इसलिए उसे संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सभी आवश्यक जांचें भी कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने तक यह नहीं कहा जा सकता कि युवक कोरोना से पीडि़त है।
विज्ञापन


आइसोलेशन वार्ड के लिए बनाया गया अलग रास्ता

शाहाबाद निवासी युवक के कोरोना को लेकर संदिग्ध होने की जानकारी पर जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड तक सीधे पहुंचने का रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। दरअसल आइसोलेशन वार्ड जिला अस्पताल के बिलकुल पिछले हिस्से में है। यहां मरीज लाने के लिए पूरे अस्पताल परिसर का चक्कर लगाना पड़ता है। एहतियात के तौर पर नघेटा रोड की ओर से जिला अस्पताल की दीवार तोड़कर आइसोलेशन वार्ड के लिए रास्ता बनाया जा रहा है।

मगर अस्पताल के अंदर से ही ले जाना पड़ा मरीज

सीधे आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के संदिग्ध को भर्ती करने की कवायद में आनन-फानन ही नगर मजिस्टे्रट की मौजूदगी में दीवार तोड़ी गई, लेकिन यहां नगर पालिका का एक वाहन फंस गया। वाहन फंस जाने के कारण नघेटा रोड की तरफ से लाई गई संदिग्ध मरीज की एंबुलेंस को फिर से अस्पताल के मुख्य द्वार से ही अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें