फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर में रेल पटरी बिछाने को सर्वे, गांव-गांव पहुंचेगी बिजली

Sun, 03 Sep 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
घाटमपुर में नेयवेली पॉवर हाउस तक कोयला लाने के लिए रेल पटरी बिछाई जाएगी। इसके लिए किसानों की सहमति से करीब 152 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एडीएम एलए समीर वर्मा ने बताया कि हमीरपुर स्टेशन रोड से पॉवर हाउस तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन से पॉवर हाउस में ट्रेन से कोयला लाया जाएगा। नेवेयली के अफसर और एसडीएम घाटमपुर रेलवे लाइन के लिए जमीन का सर्वे कर रहे हैं। जमीन चिह्नित करने के बाद अधिग्रहण की कार्यवाही चालू की जाएगी।

नेयवेली यूपी पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) भारत सरकार का संयुक्त उपक्रम तापीय विद्युुत परियोजना है। इसकी प्रस्तावित क्षमता 1980 मेगावाट है। इसकी लागत 14375.4 करोड़ और पर्यावरण संरक्षण के लिए 713 करोड़ रुपए मंजूर हुआ है। बांध, बगरिया, रामपुर, सिधौल, लहुरीमऊ, असवारमऊ, धरछुआ और सिरसा गांव की 753 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत हुई है।
विज्ञापन


सुपर क्रिटिकल 660 मेगावाट की तीन इकाइयां स्थापित करने की योजना है। वर्ष 2016 में पहली इकाई चालू करने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन अभी तक भूमि अधिग्रहण का ही काम चल रहा है। बीच में 51 हेक्टेयर भूमि छूट गई थी। अब नए भू अधिग्रहण प्रतिकर एवं पुनर्वास अधिनियम के तहत छूटी जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। 
विज्ञापन

-पॉवर हाउस तक कोयला पहुंचाने के लिए बिछाई जाएगी लाइन
-किसानों की सहमति से 152 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें