छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस फाइनल पार्ट-द्वितीय प्रोफ (सप्ली) की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। 22 फरवरी तक चलने वाली परीक्षाएं सुबह 10 से 1 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। यूनिवर्सिटी के पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
यूनिवर्सिटी से संबद्ध जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा और मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज फर्रुखाबाद की एमबीबीएस फाइनल परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. टीबी सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को मेडिसिन फर्स्ट और 12 फरवरी को मेडिसिन सेकेंड का पेपर होगा।
15 फरवरी को सर्जरी फर्स्ट और 16 फरवरी को सर्जरी सेकेंड की परीक्षा कराई जाएगी। 18 फरवरी को ओबस्ट एंड गायनाकोलॉजी फर्स्ट और 19 को सेकेंड पेपर होगा। 22 फरवरी को पिडियाट्रिक्स ए और बी की परीक्षा कराई जानी है। परीक्षा में सभी तरह के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट (मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और पेजर) का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।
एलएलबी के एडमिट कार्ड, रोल लिस्ट उपलब्ध
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध लॉ कॉलेजों के स्टूडेंटों के एडमिट कार्ड और रोल लिस्ट रविवार को कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध करा दी गई है।
कॉलेज संचालक एडमिट कार्ड डाउनलोड करके बीए एलएलबी ऑनर्स (पांच वर्षीय) और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के स्टूडेंटों को उपलब्ध करा दें। परीक्षाएं 29 जनवरी से 10 फरवरी के बीच कराई जानी हैैं।