ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसेले की सरहना की है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग धड़ल्ले से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनमें आम लोगों के अलावा देश की कई नामी हस्तियां भी शामिल है।
नोटों के बैन होने पर सोशल मीडिया पर चुटकुले तो नुक्कड़ चौराहों पर चर्चाएं गरम हो गई है। सबसे ज्यादा व्हाट्सएप पर चुटकुले शेयर किए जा रहे हैं। ट्विटर, फेसबुक समेत सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बस यही मुद्दा हावी रहा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की है कि आधी रात के बाद से 1000 और 500 रुपए के नोट प्रचलन में नहीं रहेंगे, और ये अवैध माने जाएंगे। इसी संबंध में सोशल मीडिया पर लोगों की लागातार आ रही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है।
आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा 'सर्जीकल स्ट्राइक ऑन ब्लैकमनी होल्डर्स'
वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत सरकार के साहसिक कदम का स्वागत किया। उन्होंने लिखा इस कदम से काले धन और नकली मुद्रा का पता लगाने मे मदद मिलेगी।
परेश रावल फैन' नाम के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है अब तक अमीर लोग गरीबों का मजाक उड़ाते रहे हैं। लेकिन सरकार के 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के फैसले के बाद स्थिति उल्टी हो जाएगी...