फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब, समझे न पीर पराई' ऑपरेशन के नाम पर सर्जन ने मांगे 16 हजार रुपये

Wed, 30 May 2018 09:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिला अस्पताल में एक मरीज के ऑपरेशन के लिए 16 हजार रुपये की मांग की गई। इस पर उसने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डा. अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि जांच में दोषी मिलने पर संबंधित डाक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन



डाक्टर भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों का पैसे लेकर इलाज किया जा रहा है। मामला तब सामने आया जब बसरेहर निवासी हरिओम पुत्र सूरजपाल ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। हरिओम ने बताया कि वह अपनी मां के आपरेशन के लिए जिला अस्पताल गया था। उसकी मां की पित्त की थैली में पथरी है लेकिन अस्पताल के सर्जन ने उसे अपने घर बुलाकर 16 हजार रुपये की मांग की। बाद में अस्पताल में भर्ती करने की बात कही।

पीड़ित के मुताबिक सर्जन ने उसे डरा दिया था कि जल्द आपरेशन न हुआ तो कुछ भी हो सकता है। इस पर उसने आननफानन में 16 हजार रुपये की व्यवस्था की और डाक्टर के बताए स्थान पर रकम पहुंचा दी। पीड़ित का आरोप है कि जो रकम ली गई, उसकी उसे कोई रसीद भी नहीं दी गई। हालांकि 400 रुपये की एक रसीद जरूर कटवाई है। वह ऑपरेशन चार्ज के तौर पर लिए गए हैं। हरिओम ने इसकी लिखित शिकायत बुधवार को सीएमओ डा. अनिल कुमार अग्रवाल से की। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें