फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सुपर स्ट्राइकर ने पेनाल्टी शूटआउट में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित डेकाथलाॅन 7-ए-साइड रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को दूधिया रोशनी के बीच शानदार आगाज हुआ। सुपर स्ट्राइकर ने पेनाल्टी शूटआउट में मारी बाजी।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में वाई किंग एफसी ने मैचलेस एफसी को 5-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वाई किंग की ओर से विहान, ऋषभ, रितेश ने दो और सूर्यांश ने एक गोल किया। मैचलेस एफसी की तरफ से शान और सुहैल ने गोल दागे।
दूसरा मुकाबला सुपर स्ट्राइकर और जाजमऊ एफसी के बीच खेला गया। जाजमऊ एफसी के जिब्रान ने शानदार वॉली के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में कप्तान ईसा ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद सुपर स्ट्राइकर ने जोरदार वापसी की। मैच के 41वें मिनट में अभिषेक थापा ने गोल कर टीम की उम्मीदें जगा दीं। मुकाबला खत्म होने से महज 30 सेकंड पहले राजीव राणा के बेहतरीन पास पर अभिषेक थापा ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन

निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में फैसला नहीं निकलने पर मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा। सुपर स्ट्राइकर ने 5-3 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। शनिवार को प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें यूनिवर्सिटी एफसी बनाम औरैया फुटबॉल क्लब, आरबीआई बनाम एचएएल और रॉयल स्पोर्टिंग बनाम उन्नाव स्पोर्टिंग के बीच मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ के सचिव व उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत सिंह ने किया। इस दौरान आसिफ इकबाल, अमित नारंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें