फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक राष्ट्र एक चुनाव' गोष्ठी में बंसल ने कही ये बातें, नरेश बोले- संविधान में संशोधन की जरूरत लेकिन.

Mon, 15 Oct 2018 08:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुनील बंसल, साथ में नरेश अग्रवाल, सुरेश तिवारी, नितिन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वन नेशन वन इलेक्शन की मंशा पर जनमत संग्रह जुटाने के लिए रविवार को यूपी के हरदोई जिले में गांधी मैदान में राष्ट्रीय चिंतन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि परिवर्तन हमेशा से ही आवश्यक रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव की चर्चा हरदोई से शुरू हुई है लेकिन हो सकता है कि अगली पीढ़ी के सामने व्यवस्था लागू होने के रूप में सामने आए। उन्होंने भाजयुमो के बैनर तले पूरे प्रदेश में युवा संसद का आयोजन कर एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर जनमत संग्रह कराए जाने की घोषणा भी की।  
विज्ञापन


सदर विधायक नितिन अग्रवाल की ओर से आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन विषयक गोष्ठी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि आपातकाल को छोड़ दें तो लोकतंत्र का इतिहास स्वर्णिम है और पूरे विश्व में सबसे मजबूत है। बेहतरी के लिए परिवर्तन आवश्यक भी होता है और जरूरी भी। चुनाव सुधार के लिए पूरे देश में एक चुनाव होना जरूरी है। हम सिर्फ सत्ता में आने के लिए चुनाव नहीं लड़ते, बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन की उम्मीद से जनता वोट देती है।

एक राष्ट्र एक चुनाव से राष्ट्रवादी सोच विकसित होगी और राष्ट्र मजबूत होगा। यह कोई नया मुद्दा नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री की इस मंशा पर जनता की राय लेने के लिए पहला आयोजन हरदोई में हो रहा है। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि यह परिकल्पना कब साकार होगी, जरूरी यह है कि इस पर सार्थक चर्चा हो। आज 4-जी यानी फोर्थ जनरेशन है और हो सकता है कि एक राष्ट्र एक चुनाव की परिकल्पना 5-जी में साकार हो। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि एक सार्थक विषय पर हरदोई से विमर्श शुरु हुआ है। हरदोई को लेकर भले ही भ्रांतियां हों लेकिन बदलाव की बयार और क्रांति के विचार हरदोई की धरती से ही उत्पन्न होते हैं। बड़ी संख्या में अब भी ऐसे कानून हैं जिनका कोई उपयोग नहीं है। संविधान में संशोधन की जरूरत भी है लेकिन विपक्षी इसका विरोध यह कहकर करेंगे कि सरकार आरएसएस के एजेंडे को संविधान में शामिल कर रही है।
विज्ञापन


 

बंसल ने आंकड़ों से समझाए एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे  

एक राष्ट्र एक चुनाव विषयक गोष्ठी में बोलते सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
सदर सांसद अंशुल वर्मा ने गोष्ठी के विषय पर एक कदम आगे बढ़ते हुए डिजिटल प्रणाली से मतदान कराए जाने का सुझाव दिया। इसके लिए आधार से जुड़ा सिंगल नॉन ट्रांस्फ़ेरेबल बैलट बनाए जाने की बात रखी। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू के अलावा मिश्रिख की सांसद अंजूबाला ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सदर विधायक ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने आभार व्यक्त किया।

बंसल ने आंकड़ों से समझाए एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे  
- एक सरकार को काम करने के लिए मिलते 1865 दिन  
- 1865 में से 629 दिन किसी न किसी चुनाव में निकल जाते  
- 2009 के लोकसभा चुनाव में खर्च हुए थे 1500 करोड़ रुपये 

- 2014 के लोकसभा चुनाव में खर्च हुए थे 3400 करोड़ रुपये  
- औसतन 60 फीसद मतदाता डालते हैं वोट 
- पड़े वोटों का 50 फीसद पाने वाला बना लेता है सरकार  
- यानी कुल मतदाताओं का 30 फीसद वोट पाने वाला ही आ जाता सत्ता में  

 
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए सुनील बंसल  

गोष्ठी में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए सुनील बंसल  
सुनील बंसल प्रदेश में पुलिस की कार्यशैली या यूं कहें कि बीते दिनों हुए विवेक तिवारी हत्याकांड पर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता को सुरक्षा देना है, कानून का पालन कराना है, लेकिन पुलिस भय का प्रतीक बन गई है। पुलिस को मित्रवत होना चाहिए।  


हमे पराया न समझो, लेने नहीं देने आया हूं  
दलबदल को लेकर आलोचनाओं का सामना करने वाले पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। जनता ने हमेशा अपने दिलों में रखा, इसीलिए तीसरी पीढ़ी भी राजनीति में सफल है। मंच से ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री से मुखातिब होते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमें पराया न समझो भाजपा में सिर्फ देने के लिए आए हैं, लेने के लिए नहीं। अपने अनुभव से पार्टी और देश के लिए ही काम करने को उन्होंने लक्ष्य बताया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें