फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिधि ने समा बांधा, झूमे आईआईटियंस

Mon, 02 Nov 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी के कल्चरल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2015’ की फाइनल नाइट में रविवार को बालीवुड फेम सुनिधि चौहान ने धूम मचाई। रैंप लाइट के बीच सुनिधि रात साढ़े आठ बजे न्यू ग्राउंड पर बने मंच पर पहुंची और सबसे पहले डांस पे चांस मार ले..., नाइट की नॉटी कहानी ये हलकट जवानी..., इश्क सूफियाना..., तू तो एवंइ एवंइ लुट गया... और धूम मचाले...  गीत गाकर धूम मचा दी।
विज्ञापन


गीतों पर आईआईटियंस झूमकर नाचे। मस्ती का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कई बार ‘वंस मोर वंस मोर’ की डिमांड भी आई। इससे उत्साहित सुनिधि ने समा बांध दिया। ठुमके लगाकर गीत गाए और स्टूडेंटों के गानों की डिमांड भी पूरी की।

चार दिवसीय कल्चरल फेस्ट का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन ऋतंभरा फैशन शो, नुक्कड़ नाटक, डांस सहित तमाम मुकाबलों के रिजल्ट घोषित किए गए। मिस्टर और मिस अंतराग्नि का चुनाव भी हुआ, फिर मशहूर गायिका सुनिधि ने रंग जमाया। लगातार चार गीत सुनाने के बाद सुनिधि यह कहना नहीं भूली कि आईआईटी कैंपस में दूसरी बार आए हैं। इस बार भी श्रोताओं का असीम प्यार मिला।
विज्ञापन


यह कभी नहीं भूलेगा। कानपुर और आईआईटी के श्रोता उत्साह बढ़ाकर कलाकारों को सम्मानित करते हैं। कानपुराइट्स का तहे दिल से शुक्रिया। इसके बाद सुनिधि ने जब एनर्जी से गीत सुनाने शुरू किए तो समा बांध दिया। एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों का सिलसिला करीब दो घंटे तक चला।

न्यू ग्राउंड में करीब छह हजार स्टूडेंट, टीचर और कर्मचारियों ने जमकर मस्ती की। मीडिया सेल की योगिता ने बताया कि ऋतंभरा फैशन शो का मुकाबला जीतने वाली टीम को फोटोशूट का मौका मिलेगा। मिस और मिस्टर अंतराग्नि भी फोटोशूट करा सकेंगे। इस बार अंतराग्नि का गोल्डन जुबली समारोह मनाया गया है। इस फेस्ट को होते 50 साल पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें