फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनि लीं अरजिया हमार

Tue, 17 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रत रखने वाली महिलाओं ने खरना पूजा की। महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद धूप, दीप और फूल से अपने आराध्य का पूजन किया।
विज्ञापन


शाम को स्नान ध्यान के बाद ‘सुन लीं अरजिया हमार छठी मइया..’ गीत गाते हुए नंगे पांव घाटों पर पहुंचीं। वहां वेदी (सिप-सोप्ता) पर फूल चढ़ाकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को जल का अर्घ्य दिया और आरती उतारी।

इसके बाद घर पहुंच कर चूल्हे में साठिया चावल, गुड़, गन्ने के रस से बनी खीर व रोटी बना कर प्रसाद स्वरूप खाई और छठ का निर्जला व्रत शुरू किया। महिलाओं ने रात भर पूजा के लिए देसी घी के पुए, ठेकुआ, पूड़ी और पकवान तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें