फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: सुल्तानपुर डकैती कांड के एक और बदमाश का एनकाउंटर; एक लाख के इनामी अनुज को एसटीएफ ने किया ढेर

Mon, 23 Sep 2024 02:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। मारा गया बदमाश सुल्तानपुर जिले में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट मामले में शामिल था। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले एक और बदमाश को एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की एक लाख के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह को ढेर कर दिया। अनुज का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। यह मुठभेड़ यूपी के उन्नाव जिले में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी के साथ लखनऊ की एसटीएफ की टीम की मुठभेड़ उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली हाईवे से पांच सौ मीटर दूर अचलगंज-कोल्हुआ मार्ग पर सोमवार तड़के करीब चार बजे हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। 

घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अनुज प्रताप सिंह पुत्र धर्मराज सिंह के रूप में हुई है। जिस स्थान पर एनकाउंटर हुआ उसे सील कर दिया गया है फोरेंसिक जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुर आभूषण दुकान डकैती मामले का दूसरा आरोपी सोमवार को उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। एसटीएफ ने पांच सितंबर को एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को मार गिराया था, जिससे राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था और समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया था।

अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ एवं कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में सुल्तानपुर में भारत ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती से जुड़े बदमाशों की एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

अमेठी जिले के जनापुर गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अनुज प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

 

एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे की मौत हुई है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है। फोरेंसिक टीम और अचलगंज पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



 
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के ठठेरी बाजार निवासी सराफा कारोबारी भरत सोनी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को दो बाइक सवार पांच नकाबपोश लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना में लूट और डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लखनऊ एसटीएफ मामले की जांच कर रही थी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें