डॉग शो में बेस्ट ऑफ ब्रीड का खिताब जीतने वाला सुल्तान।
- फोटो : पशुपालक
कानपुर। इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली में दो नवंबर को हुए डॉग शो में कानपुर के सुल्तान ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। अर्जेंटीनो ब्रीड के सुल्तान ने प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में बेस्ट ऑफ ब्रीड का खिताब जीता।
इसके साथ ही उसे चैलेंज सर्टिफिकेट और इंडियन चैंपियन का खिताब भी प्रदान किया गया। सुल्तान के मालिक शशांक मिश्रा ने बताया कि यह उपलब्धि लंबी तैयारी, उचित प्रशिक्षण और नियमित देखभाल का परिणाम है।
सुल्तान ने पूरे कानपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने बताया कि सुल्तान अर्जेंटीनो ब्रीड का शहर में पहला डॉग है जिसने इंडियन चैंपियन का खिताब जीता है।