फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के वाहनों के लिए निशुल्क फास्टैग देने को राज्यसभा में सुखराम सिंह ने उठाया मुद्दा

Tue, 23 Mar 2021 03:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुखराम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा से राज्यसभा सदस्य चौधरी सुखराम सिंह यादव ने किसानों के वाहनों के आवागमन के लिए निशुल्क फास्टैग की व्यवस्था की मांग की है। इसके साथ ही बारा टोल प्लाजा सिकंदरा स्थानांतरित करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


सांसद यादव ने यह मामला राज्यसभा सदन में शून्य काल के दौरान उठाया। उन्होंने बताया कि किसानों को अपने ही क्षेत्र में आवागमन में टोल टैक्स देना पड़ता है। इससे आए दिन धरना प्रदर्शन कर स्थानीय लोग रोष जताते हैं।

उन्होंने बताया कि बारा टोल प्लाजा पास करने वाले कस्बों और गांवों जैसे झींझक, डेरापुर, पुखरायां, मूसानगर, सिकंदरा के लोगों को कानपुर जाने के लिए 160 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता है। इन क्षेत्रों से कानपुर की दूरी पांच से 50 किमी के बीच है। उन्होंने मांग की कि बारा में क्षेत्रीय किसानों के आवागमन पर छूट हो। किसानों को उनके मंडल में आवागमन पर टैक्स न देना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें