फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और उसके पैरों पर था सुसाइड नोट

Thu, 21 Sep 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शव का पंचनामा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कटरा देवहा गांव में एक युवती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, युवती ने अपने पैरों पर काले रंग से सुसाइड नोट भी लिखा, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


कटरा देवहा गांव निवासी अब्दुल रहीश पुत्र मो. याशीन गांव में परिवार के साथ रहते हैं। अब्दुल रहीश ने बताया कि मंगलवार की शाम पत्नी रहीधन, पुत्री शिफा (18) खाना खाकर सोए थे। रात्रि में करीब 2:30 बजे जब पत्नी उठी तो पाया कि पुत्री शिफा चारपाई पर नहीं थी।

 
विज्ञापन

डेमो पिक
काफी देर तक चारपाई पर न आने पर उसने उठकर देखा तो शिफा का शव कच्ची कोठरी की धन्नी में लटकता दिखाई दिया। यह देखकर वह सन्न रह गई। बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने कोठरी का दरवाजा तोड़कर शिफा के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस मामले में इंसपेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि युवती ने अपने पैरों पर काले रंग से सुसाइड नोट लिखा है। परिजन युवती को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह मालूम हो सकेगी। युवती के फांसी लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें