फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ये मत समझना मेरे ऊपर शनि है तभी ऐसा हुआ’

Thu, 29 Dec 2016 06:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जसवंत ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘मम्मी-पापा ये मत समझना क‌ि मेरे ऊपर शन‌ि है तभी ऐसा हुआ जबक‌ि ऐसा नहीं है मैने जैसे कर्म क‌िए वैसी सजा म‌िली पर तकलीफें हमेशा आप लोगों को म‌िलीं।’ इस सुसाइड नोट को ल‌िखने के बाद कानपुर के जसवंत ने खुद को मौत के हवाले कर द‌िया।  
विज्ञापन

मूलरूप से शेखपुर अरौल निवासी जसवंत कटियार (26)  कल्याणपुर नौ नंबर क्रॉसिंग के पास अपने फूफा भारतेंदु प्रकाश कटियार के हॉस्टल में रहकर एक लेदर फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह 10 बजे तक जसवंत दूसरी मंजिल पर बने कमरे से नहीं उतरा तो भारतेंदु ने अपने पुत्र संयम को उसे देखने भेजा। कमरे में जसवंत का शव बुआ के दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखकर संयम ने पिता को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जसवंत के पिता बलबीर सिंह कटियार रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह पत्नी मांडवी और छोटे बेटे हेमंत के साथ अरौल में रहते हैं। बेटे की मौत की सूचना पर पिता भी मौके पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बेटे को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी, जिसकी वजह से उसे आत्महत्या करनी पड़ी हो। 
विज्ञापन

मम्मी-पापा से माफी मांगी

जसवंत का सुसाइड नोट
पुलिस को कमरे से एक पत्र मिला है, जिसमें मम्मी पापा से माफी मांगने का जिक्र भी है। इसमें अपने ऊपर शनि की दशा के बारे में भी लिखा गया। पत्र में मां के लिए लिखा है कि जो हुआ है, उसके लिए शनि नहीं मेरे कर्मों का दोष है। सुसाइड नोट मानते हुए पत्र को पुलिस ने हैंड राइटिंग मिलान के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें