फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
मृतक राजेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिरिया गढ़ेवा गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिरिया गढ़ेवा निवासी राजेंद्र सिंह (50) का शव बुधवार रात कमरे की धन्नी में रस्सी के सहारे लटका देख परिजन सन्न रह गए। जानकारी पुलिस को दी गई। रात में पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को फंदे से उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कोरोना काल से पहले ट्रक चलाता था। इसी से घर खर्च चलता था। लॉकडाउन के बाद वह घर आ गया।
उनके नाम पांच बीघा खेत है। नौकरी छूटने के बाद वह खेती करने लगा। इससे घर का खर्च नहीं चल पा रहा था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर बुधवार रात किसान ने फांसी लगा ली। किसान की मौत से पत्नी सीता देवी, बेटी नेहा व कंचन, बेटे बृजमोहन व कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेटी की शादी को लेकर रहते थे परेशान
रसूलाबाद। मृतक किसान की दो बेटियां नेहा व कंचन और दो बेटे बृजमोहन (23) व कन्हैया (19) हैं। एक बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे पढ़ रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दूसरी बेटी कंचन (18) की शादी को लेकर किसान परेशान रहा करते थे। इधर, ट्रक चालक की नौकरी छूटने के बाद घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें