एक व्यक्ति जान देने के प्रयास में ट्रेन के सामने कूद गया। उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। इससे वह घायल हो गया। जीआरपी सिपाही विजय कुमार सिंह ने बताया कि वह बुधवार को गंगाघाट स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था। देर रात करीब एक बजे उसे सूचना मिली कि एक युवक साबरमती एक्सप्रेस के सामने कूद गया है।
वह मौके पर पहुंचे तो देखा वह जिंदा था और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर चुकी थी। घायलावस्था में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए और परिजनों को इसकी सूचना दी। युवक ने अपना नाम सबीबुल हसन (40) पुत्र गयूर हसन निवासी फीलखाना कानपुर बताया है। वहीं परिजन गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से रेफर कराकर कानपुर के किसी निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल, यह पता नहीं लगाया जा सका है कि सबीबुल ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया।