फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधांशु बोले, ‘मुलायम सिंह जनता को गिनाएं अपने पाप’

Tue, 25 Oct 2016 12:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुलायम सिंह को अपने पाप और भ्रष्टाचार की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
विज्ञापन
कानपुर आये भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर सीधा हमला बोला। प्रवक्ता ने कहा कि मुलायम सिंह को अपने पाप और भ्रष्टाचार की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। जनता को बताना चाहिए कि उनके पाप आखिर कौन-कौन से हैं, किस आरोप में जेल जाने की नौबत आई थी और सपा नेता अमर सिंह ने उन्हें कब बचाया था। आखिर नेताजी जेल जाने से क्यों डर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ में सपा मुखिया मुलायम सिंह ने कहा कि अमर सिंह नहीं होते तो उन्हें जेल जाना पड़ता। इसी पर भाजपा प्रवक्ता ने नेताजी को घेरा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राम गोपाल यादव विपक्ष के नेता हैं। वे चाहें जिस नेता या फिर मंत्री से मिल सकते हैं। 
सपा और उसकी सरकार का अंतरकलह पब्लिक के सामने आ चुकी है। इसका दोष भाजपा के सिर मढ़ना ठीक नहीं है। यह विवाद पैसों के लेनदेन और बंटवारे का है। इसे यूपी की जनता समझ चुकी है। इसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा। यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें