फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट 'राजकुमार की कहानी', पिता लगाते कचौड़ी का ठेला और खुद बेचता फास्टफूड

Fri, 12 Jan 2018 10:01 PM IST
विक्रम प्रताप सिंह, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 4
राजकुमार कुशवाहा की कहानी
मन में अगर कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो रास्ते की बाधाएं भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसका उदाहरण इटावा के विजय नगर चौराहे पर फास्टफूड का ठेला लगाने वाले 24 वर्षीय राजकुमार कुशवाह हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में गाजियाबाद में हुई राज्यस्तरीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। राजकुमार ने प्रतियोगिता के दौरान 83 किलो वर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कचौड़ी खस्ते का ठेला लगाते हैं राजकुमार

2 of 4
स्वर्ण पदक लिए राजकुुमार कुशवाहा
इटावा रामनगर इलाके में रहने वाले राजकुमार के पिता रमेशचंद्र कुशवाह रामनगर फाटक पर कचौड़ी खस्ते का ठेला लगाते हैं। राजकुमार ने बारहवीं तक की पढ़ाई की है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह आगे पढ़ाई नहीं कर सके। वह अपने पिता के साथ काम में हाथ बटाने लगे।  इसी दौरान राजकुमार ने सराय दयानत स्थित ओमशक्ति फिटनेस प्वाइंट जिम में जाना शुरू किया। वेट लिफ्टिंग के बारे में उनको एक दोस्त ने बताया था।
 
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग के गुर सीखे

3 of 4
विजय नगर चौराहे पर कचौड़ी के ठेेला पर काम करते राजकुमार कुशवाहा
राजकुमार ने फोन के माध्यम से फतेहगढ़ में रहने अपने गुरु सर्वेंद्र सिंह यादव से वेट लिफ्टिंग के गुर सीखे। इसके बाद लगभग पांच माह पूर्व आगरा में हुई एक ओपन राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी चौथा स्थान प्राप्त किया था। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपने वेट लिफ्टिंग की अधिकांश तैयारी इंटरनेट पर वीडियो देखकर की थी। राजकुमार की इस कामयाबी को देखकर कई युवाओं को प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

4 of 4
वेट लिफ्टिंग करते राजकुमार
सीमित साधन व सुविधाओं के बावजूद स्वर्ण पदक जीतने को लेकर राजकुमार की हर तरफ तारीफ हो रही है। राजकुमार ने अपनी जीत का श्रेय अपनी माता अनीता देवी, पिता रमेशचंद्र कुशवाह और गुरु सर्वेश सिंह को दिया है। भविष्य में राजकुमार नेशनल लेबल की चैंपियनशिप में भाग लेना चाहते हैं। जिसकी तैयारी में वो जिम में पसीना बहा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें