फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलट में सिर में जुड़ी नसों का ऑपरेशन सफल

Thu, 23 Apr 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में जुड़ी नसों को ऑपरेशन के जरिए अलग करने में हैलट के न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष सिंह और उनकी टीम ने सफलता पाई है। आठ घंटे चले ऑपरेशन में युवक के सिर से खराब हो चुकी धमनियों-शिराओं और ब्लड के थक्कों को भी निकाला गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों का दावा है कि अभी यह ऑपरेशन प्रदेश में सिर्फ एसजीपीजीआई लखनऊ में ही होता है। न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि बिधनू के कुम्भऊपुर निवासी रवि (19) पुत्र रामप्रकाश कुछ दिन पहले अचानक बेहोश हो गया। एमआरआई और एंजियोग्राफी से पता चला कि रवि के सिर में धमनियां और शिराएं जुड़ी हैं।

ब्लड के दबाव से यह फट गईं और सिर में ब्लड का थक्का जम गया है। प्राइवेट अस्पताल से रवि को एसजीपीजीआई लखनऊ और फिर केजीएमसी लखनऊ भेजा गया। केजीएमसी में ऑपरेशन नहीं होने पर परिजन सोमवार को रवि को लेकर हैलट पहुंचे। जहां जांच में पता चला कि रवि के सिर में अभी भी ब्लीडिंग हो रही है। 
विज्ञापन


इस पर डॉ. मनीष सिंह ने सोमवार शाम सात बजे ऑपरेशन शुरू किया। तड़के तीन बजे तक ऑपरेशन चला। डॉ. सिंह ने बताया कि अब रवि को भविष्य में ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।

उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉ. सिंह की टीम में डॉ. रजनीश, डॉ. अर्चना, डॉ. शरद, एनस्थीसिया की डॉ. चित्रा, डॉ. विपिन, डॉ. अभिषेक, डॉ. मोनिका, डॉ. रवि, डॉ. अरविंद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें