फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्दन के कैंसर का पहली बार सफल ऑपरेशन बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि के डॉक्टरों की टीम ने पहली बार गर्दन के कैंसर का ऑपरेशन करके मरीज की जान बचाई। नौ घंटे ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों को यह सफलता मिली।
विज्ञापन



आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ईएनटी हेड, नेक, सर्जरी विभाग में औरैया के पथरिया गांव, बिधूना मुकेश कुमार (47) फरवरी में गर्दन में दिखाने के लिए आया था। जांचें करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में कैंसर होने की बात सामने आई है। इस पर एचओडी प्रोफेसर अभय कुमार के मार्गदर्शन में एक ईएनटी डॉक्टरों की समर्पित टीम गठित की गई। जिसमें डॉक्टर संजीव यादव एवं डॉ. जितेंद्र चौहान, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. सरिता सिंह शामिल थी। डॉ. अमित कुमार और डॉ. जय प्रकाश ने इस सर्जरी को किया।
13 फरवरी को नौ घंटे चली इस इस सर्जरी में संपूर्ण लेरिजेक्टॉमी के साथ कुल थायरॉइड, गर्दन की मांसपेशियां एवं सीधी तरफ का नेक डिसेक्शन भी किया गया। इसके बाद खाने की नली का पुनर्निर्माण किया गया। आयुर्विज्ञान सैफई के ईएनटी और हेड नेक सर्जरी विभाग के प्रति इस अद्वितीय सर्जरी की सफलता में समर्थन और विशेषज्ञता का विशेष संबोधन किया जाता है। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रभात कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह के संदर्भ में उनके प्रोत्साहन और औद्योगिक समर्थन का धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें