इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2018 के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के टॉपर चिराग झा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय आईआईटी कानपुर की पढ़ाई और कैंपस के माहौल को दिया है। चिराग यहां इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 2016 बैच के छात्र रहे हैं।
इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के अलावा वह कई गतिविधियों में शामिल थे। उनकी कप्तानी में एयरोमॉडलिंग की टीम पुष्पक ने अमेरिका में डंका बजाते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। चिराग बताते हैं कि इन्हीं गतिविधियों के चलते उनमें लीडरशिप क्वालिटी और कम्युनिकेशन स्किल डेवलप हुई और इंटरव्यू में उसका काफी अच्छा फायदा मिला। चिराग आईआईटी कानपुर के एयरोमॉडलिंग क्लब के कोआर्डिनेटर, बोइंग नेशनल एयरोमॉडलिंग फेस्टिवल के टेक्निकल हेड और स्टूडेंट सीनेट के साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के महासचिव भी रहे हैं।