उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन का टीका न लगवाने वाले बयान पर कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने हमला बोला है। सुब्रत पाठक ने कहा की अगर यह वैक्सीन भाजपा की है तो अखिलेश यादव को पेट्रोल, डीजल और बिजली का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह भी भाजपा की है।
इसी के साथ भाजपा सांसद ने मिर्जापुर के विधायक के द्वारा दिए गए बयान पर भी जोरदार पलटवार किया। पाठक ने कहा कि निश्चित रूप से पिछले दिनों संप्रदाय विशेष में कोरोना वैक्सीन न लगवाने का जिस प्रकार से भ्रम फैलाया जा रहा है।
कहीं न कहीं उनके ये वोट बैंक की गणित के नाते उन्होंने यह बयान दिया है। लेकिन उनको एक बात को समझना चाहिए कि कोरोना वैक्सीन लगना लोगों के लिए कितना जरूरी है। जिस प्रकार से इस घोर बीमारी से लोगों को मुक्ति मिल सके लेकिन अखिलेश जी वो नहीं चाहते हैं इनको उसमे भी भी राजनीति करनी है।
अखिलेश ने कहा था नहीं लगवाएंगे भाजपा की कोरोना वैक्सीन
अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था कि वे भाजपा की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार आएगी तो सबको फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने यह बात शनिवार को लखनऊ में अयोध्या से आए अलग-अलग धर्म के गुरुओं से मुलाकात के दौरान कही।