फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल यादव को करारी शिकस्त देने वाले सांसद सुब्रत पाठक बोले ऐसा कार्य करें जिससे बदलाव दिखे

Thu, 13 Jun 2019 09:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिंपल यादव, सुब्रत पाठक
विज्ञापन
कन्नौज लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को करारी शिकस्त देने वाले कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा पुरानी व्यवस्था में परिवर्तन होना चाहिए जिससे जिससे जनता को लाभ मिले। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपार सफलता मिली है। प्रदेश में सपा और बसपा के विरोध में मतदाताओं मतदान किया है। अब हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पुरानी व्यवस्था में परिवर्तन किया जाए, जिससे जनता को लाभ मिल सके। प्रशासनिक कर्मचारी भी ऐसा काम करें, जिससे लगे की बदलाव जनहित में हुआ है। 

 
विज्ञापन

पुरानी व्यवस्था में परिवर्तन हो जिससे जनता को लाभ मिले

यह बात कन्नौज संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सांसद सुब्रत पाठक ने रसूलाबाद के सर्किट हाउस में प्रशासनिक समीक्षा बैठक से पहले कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि गांव-गांव बूथ कमेटियां गठित हैं। जिनमें लगभग 21 सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही एक टोल फ्री नंबर जारी करेंगे, जिस पर कोई भी शिकायतें और समस्याएं बता सकता है। इसका अवलोकन कर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में गांव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें