फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रत के प्रदेश महामंत्री बनने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
- भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों को मिठाई खिलाते जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सांसद सुब्रत पाठक के प्रदेश का महामंत्री घोषित होने की जानकारी पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए नेताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद सुब्रत पाठक का भाजपा हाईकमान ने कद और बढ़ा दिया। प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस जानकारी पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। उनके आवास पठकाना पर भाजपाइयों की भीड़ जमा हो गई। जिला कार्यालय पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय संगठन को धन्यवाद देते हुए भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सुब्रत पाठक जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्नौज नरेंद्र सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों के लिए हर्ष की बात है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष, जीतू तिवारी, जिलामंत्री संजीव चतुर्वेदी, अजय वर्मा, योगेश चतुर्वेदी, इरफान मलिक, नूर आलम, अनुराग तिवारी और सचिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें