फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर कांग्रेसियों ने फेंका कूड़ा, अंडे

Sun, 28 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल और सोनिया पर लगातार हमले करने वाले  और पांच फीसदी आबादी को देशद्रोही बताने वाले भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की कार पर शनिवार को कांग्रेसियों ने अंडे, टमाटर, कूड़ा और स्याही फेंकी। कार का शीशा हल्का खुला होने की वजह से स्याही की कुछ बूंदे उन पर भी पड़ गई। नरौना चौराहे पर जैसे ही स्वामी अपने समर्थकों के साथ कार से निकलने लगे तभी वहां पहले से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए स्वामी की कार की तरफ दौड़े। कांग्रेसियों के हाथ में जो भी था वही कार के ऊपर फेंक दिया।
विज्ञापन

   इसके बाद स्वामी की सुरक्षा में चले रहे सीआरपीएफ के जवानों ने कांग्रेसियों पर जमकर डंडे बरसाए जिससे शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए।  बाद में कांग्रेसियों ने फीलखाना थाने पर पहुंचकर लाठीचार्ज के  विरोध में प्रदर्शन किया। सुब्रह्मण्यम स्वामी वीएसएसडी कालेज में एक गोष्ठी में शामिल होने आए थे। सोनिया और राहुल के खिलाफ स्वामी के वक्तव्य पढ़कर कांग्रेसियों में उबाल आ गया। उन लोगों ने सुबह ही स्वामी के विरोध की योजना बना ली। सभी कार्यकर्ता हाथ में काली पट्टी बांधकर फूलबाग चौराहे पर जाकर धरने पर बैठ गए। कुछ कार्यकर्ता स्वामी की लोकेशन पता करने में लगा दिए गए। स्वामी की कार से पहले जिलाधिकारी, फिर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की कार कांग्रेसियों के सामने से गुजर गई। इस बीच जैसे ही स्वामी की कार पहुंची धरने पर बैठे सभी कार्यकर्ता कार के आगे आ गए। स्वामी के सुरक्षा कर्मियों ने कांग्रेसियों को पीटते हुए वहां से भगाया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष का कहना है कि स्वामी नेता नहीं, आतंकी है। ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही बर्ताव करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें