फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की जिला इकाई ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को साैंपा। ज्ञापन में संघ ने कृषि विभाग के कर्मचारियों को डिजिटल सर्वे कार्य से मुक्त रखने की मांग की है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग करते हुए कहा कि इस समय डिजिटल सर्वे कार्य की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी गई है। इसके बावजूद कृषि विभाग के कर्मचारियों को भी इस कार्य में लगाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कृषि विभाग पहले से ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परती भूमि सुधार, पौध संरक्षण, फर्टिलाइजर एवं बीज वितरण जैसी योजनाओं में पूरी तरह व्यस्त है। ऐसे में अतिरिक्त कार्यभार विभागीय दक्षता को प्रभावित करेगा। इस मौके पर संघ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, संरक्षक राजेश कुमार मिश्र, जिला मंत्री गजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाह, धीरेंद्र राजपूत, देवेंद्र सिंह, नन्दकिशोर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें