इटावा। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग एक लाख विद्यार्थी कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम का लाभ लेंगे। विभाग ने पंख पोर्टल को अपडेट कर एआई के तमाम फीचर के साथ कॅरिअर गाइडेंस के जोड़ते हुए यूपी फाइल पोर्टल के नाम से लांच किया है।विद्यार्थी अब इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद कॅरिअर से जुड़ी सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं। मॉक टेस्ट, वीडियो ट्यूटोरियल भी उपलब्ध होंगे। कॅरिअर से संबंधित जानकारी के लिए कॉल सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद में 290 स्कूल माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूपी बोर्ड से संचालित हैं। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड से यूपी फाइल पोर्टल के संबंध में दिशा निर्देश मिले हैं, उन्हीं अनुरूप काम किया जा रहा है।