फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नम आंखों से सूबेदार शैलेंद्र को दी अंतिम विदाई

Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के आंबेडकर नगर निवासी सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान 36 का बुधवार श्रीनगर में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर अकबरपुर लाया गया। यहां अधिकारियों व लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर निवासी सूबेदार शैलेंद्र सिंह के पिता फूल सिंह ने बताया कि बेटा वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुआ था। पिछले माह 27 सितंबर को बेटा घर से ड्यूटी पर श्रीनगर गया था। वहां बुधवार को तबीयत बिगड़ गई और निधन हो गया। इधर शुक्रवार को पार्थिव शरीर अकबरपुर लाए जाने पर पत्नी रुचि, बेटी आकृति, बेटा अनंत, पिता फूल सिंह व भाई राघवेंद्र बिलखते रहे।
इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सीओ सदर संजय वर्मा, एसडीएम नीलिमा यादव, तहसीलदार पवन कुमार, सहित पूर्व सैनिकों ने पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया। पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जाने के दौरान शैलेंद्र सिंह चौहान अमर रहें आदि के नारे लगाए गए। वहीं पत्नी बार- बार यह कह बिलखती रही कि सम्मान के साथ जा रहे हो यही तो तुम्हारी अंतिम इच्छा थी अब मेरा क्या होगा और इन बेटों का क्या होगा। इस दौरान थाना अध्यक्ष हरमीत सिंह, रामजी मिश्रा, विपिन दीक्षित, सरमन त्रिवेदी, सूर्यकांत, गोरे त्रिपाठी, नरेश सिंह, धीरू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें