फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के ग्रामीण संगठन मंत्री को दरोगा ने पीटा, थाने में 'पिटाई के साथ लुटाई' भी हो रही- पूर्व सांसद

Wed, 27 Jun 2018 09:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र में भाजपा के ग्रामीण संगठन मंत्री मंगलवार रात खेत से लौट रहे थे। तभी रास्ते में दरोगा ने उन्हें व उनके साथी को पीटा। थाने लाकर भी पिटाई की। पिटाई से संगठन मंत्री को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी होने पर भाजपाई कोतवाली पहुंचे। तब कोतवाल ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। बिना अपराध की गई मारपीट से भाजपाइयों में रोष है। पीड़ित ने थाने में दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन


 
कोतवाली के धमना निवासी मूरत सिंह का एक मकान कस्बे के पठानपुरा में है। किसान मूरत सिंह लोधी भाजपा के ग्रामीण संगठन मंत्री भी हैं। उन्होंने बताया वह आंबेडकर चौराहे के पास दुकान किए हैं। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह खेत पर लगाई गई धान की फसल देखकर अपने साथी राजू के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।


राठ धमना मार्ग पर टिकरिया मोड़ के समीप कोतवाली के दरोगा सर्वेश कुमार व सिपाही दिनेश, धीरेंद्र व होमगार्ड ने उसे रोक लिया। इसके बाद दरोगा ने उससे धमना गांव के नलसिंह का पता पूछा और साथ चलने का कहा। उसने कहा नल सिंह से उनकी पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा- कानून सबके लिए बराबर है

मूरत सिंह का मेडिकल करते डा. रविप्रताप - फोटो : अमर उजाला
इस पर दरोगा ने उसके साथी राजू को थप्पड़ जड़ दिए। उसे व उसके साथी को जीप में बैठाकर मौदहा बांध ले गए और उसके साथ मारपीट की। इसके कोतवाली लाकर रात करीब दो बजे उसे पीटा और हवालात में बंद कर दिया। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। सुबह मारपीट की जानकारी होने पर दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे।


कोतवाल एके सिंह ने तत्काल अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और पीड़ित को मेडिकल के लिए सीएचसी पहुंचाया। जिस धमना गांव के नलसिंह के घर पुलिस मूरत सिंह को साथ चलने के लिए कह रही थी। उसी नल सिंह ने अस्पताल पहुंच कर बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी बाइक आकाश पुत्र गोरेलाल ले गया था। हादसा होने पर मामले की विवेचना दरोगा सर्वेश सिंह के पास थी। बताया पांच दिन पहले दरोगा उसे पकड़ कर थाने में ले आया और मारापीटा था।

भाजपा ग्रामीण संगठन मंत्री की बेरहमी से पिटाई किए जाने को लेकर पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा कानून सबके लिए बराबर है। कार्यकर्ता की पिटाई से वह आहत हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी है। कहा कि इस समय थाने में पिटाई के साथ लुटाई भी जमकर की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें