फर्रुखाबाद में नौ दिन पहले फायरिंग के आरोप में पकड़े गए युवक को एसओ ने 80 हजार रुपये लेकर छोड़ा था। यह आरोप लगाकर युवक ने एडीजी से शिकायत की है। उसने दरोगा के रुपये मांगने का ऑडियो भी एडीजी को सुनाया। इस पर एडीजी ने घटना में शामिल सिपाही, दरोगा, एसओ के खिलाफ एएसपी को जांच के आदेश दिए। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भैंसरी निवासी कौशल कुमार मिश्रा का आठ अक्तूबर को मणि मंदिर में रह रहे बाबा सुरेश पुरी से विवाद हो गया था। बाबा उसकी बाइक की चाबी जबरन निकाल रहा था। इस दौरान हुई कहासुनी में फायरिंग हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया था। इसमें गांव के ही मुलायम सिंह राठौर घायल हो गए थे।