फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के होर्डिंग हटाने के लिए पोल पर चढ़ गया सिपाही, दरोगा खींचने लगा सेल्फी

Mon, 11 Mar 2019 08:05 PM IST
राजेश सैनी यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अचलंगज थाने के बेथर में होर्डिंग उतारने के दौरान पोल में लटका सिपाही और सेल्फी लेते दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने राजनीतिक दलों व नेताओं के होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस देर रात तक होर्डिंग हटवाती रही। इसी दौरान देर शाम पुलिस के व्हाट्सअप ग्रुप पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर में विद्युत पोल पर लगे होर्डिंग को उतारने के लिए एक सिपाही बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही पोल पर चढ़ गया। इस दौरान उसका संतुलन भी बिगड़ा और वह करीब पांच मिनट तक पोल के बीच में ही रुका रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

जब वायरल होने लगी फोटो

पोल में लटकने की वजह से दहशत में पसीना-पसीना हुआ सिपाही खुद को बचाने की जुगत लगाता रहा और वहां मौजूद रहे दारोगा उसकी मदद करने के बजाए सेल्फी खींचते रहे। सेल्फी खींचने के बाद उन्होंने फोटो को विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा कई अन्य ग्रुपों में भी वायरल कर दिया।

यह दरोगा भी अचलंगज थाने में तैनात हैं। दरोगा की यह सेल्फी लोगों में चर्चा का विषय बनी है। अचलगंज एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। दरोगा ने ऐसा किया है तो गलत है वह सिपाही से बात करेंगे और अगर दरोगा की गलती सामने आई तो उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें