फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने पिकअप चालक को पीटा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, जमकर हुआ बवाल

Thu, 30 May 2019 12:29 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद इलाकाई लोगों की पुलिस से जमकर हुई नोकझोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में विजय नगर चौराहे के पास बुधवार शाम जाम खुलवाते वक्त एक दरोगा से पिकअप चालक भिड़ गया। दरोगा ने उसे डंडे से पीट दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। घटना से नाराज इलाकाई लोगों के साथ पिकअप व ई-रिक्शा चालक सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। इस बीच दरोगा मौके से भाग निकला।

 

सूचना पर पहुंची काकादेव, फजलगंज और स्वरूप नगर पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। घायल को हैलट में भर्ती कराया। वहीं, देर शाम वार्ड-35 के पार्षद कौशल के साथ पहुंचे परिजन आरोपी दरोगा के खिलाफ  एफआईआर की मांग को लेकर थाना घेरे रहे। पार्षद का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही वे थाने से हटेंगे।

विज्ञापन

 

चौबेपुर के दिलीप नगर निवासी डाला चालक रामकुमार कुशवाहा ने बताया कि बुधवार दोपहर वह हेल्पर मोहित मिश्रा संग घंटाघर से सीमेंट की बोरियां लादकर रूमा गया था। वापसी में वह कल्याणपुर निवासी पिकअप मालिक सरोज तिवारी के घर जा रहा था। विजय नगर चौराहे के पास जाम खुलवाने को लेकर एक दरोगा से उसकी बहस हो गई। पिकअप पीछे न करने पर दरोगा भड़क गया और एक सिपाही के साथ मिलकर रामकुमार की पिटाई कर दी। उसका दाहिना हाथ टूट गया। नाराज स्थानीय लोग बीच सड़क पर डाला खड़ा कर प्रदर्शन करने लगे। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

कौन था दरोगा, पता नहीं 
काकादेव और फजलगंज थाने की पुलिस घटनास्थल क्षेत्र एक-दूसरे का बताती रही। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पता किया जा रहा है कि विजयनगर चौराहे के पास कौन-कौन पुलिसकर्मी तैनात थे। दोनों थानों से इसकी जानकारी मांगी गई है। पीड़ित को पीटने वाले दरोगा व सिपाही की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें