फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC एमटीएम का पेपर आउट होने की फैली खबर, मचा हड़कंप

Sun, 14 May 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- यूपी और बिहार के कुछ केंद्रों से पेपर आउट, सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत
- अफसरों ने किया इनकार, शिकायत पर कराया परीक्षण, मुख्यालय को भेजी सूचना
- कहा कराई जा रही मामले की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई, निरस्त नहीं होगी परीक्षा
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टॉफ (एमटीएस) की रविवार को हुई परीक्षा का पेपर आउट हो गया। इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया। पेपर आउट होने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि एसएससी मध्य क्षेत्र ने पेपर आउट होने की खबर से इनकार किया है।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से रविवार को उत्तर प्रदेश के आठ और बिहार के चार शहरों के कुल 476 केंद्रों पर दो पालियों में एमटीएस परीक्षा आयोजित की गई। यूपी में इलाहाबाद समेत आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी तथा बिहार के भागलपुर, गया, मुज्ज्फरपुर एवं पटना में परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 10 से 12 बजे की पाली में यूपी और बिहार के कुछ केंद्रों पर पेपर आउट होने और उसके सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर से हड़कंप मच गया।

एसएससी के अफसर भी हरकत में आ गए। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक कुछ केंद्रों पर पेपर आउट होने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत मिली, सारी शिकायतों के परीक्षण के बाद एसएससी मुख्यालय को भेज दिया गया है। एसएससी ने अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है कि सुबह की पाली की परीक्षा शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। एसएससी इसकी जांच कर रहा है। दोषियों के  खिलाफ कार्रवाई होगी। परीक्षा जैसे चल रही है आगे भी जारी रहेगी। यानी एसएससी इस परीक्षा को निरस्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


43 फीसदी ने छोड़ दी एमटीएस परीक्षा
यूपी के आठ और बिहार के चार केंद्रों पर हुई एसएससी की एमटीएम-2016 परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 56.97 फीसदी रही, जबकि 43.3 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए एसएससी ने चार लाख 10 हजार 400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे थे। पहली पाली में एक लाख 15 हजार 448 तथा दूसरी पाली में एक लाख 18 हजार 344 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इलाहाबाद में 74 केंद्रों पर परीक्षा में 63072 में से 39159 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी तरह आगरा में 33408 में से 18307, बरेली में 12384 में से 6236, गोरखपुर में 33984 में से 18518, कानपुर में 27648 में से 16343, लखनऊ में 41184 में से 17522, मेरठ में 26496 में से 15760, वाराणसी में 43488 में से 25982 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह बिहार के भागलपुर में 21600 में से 12155, गया में 18432 में से 10382, मुज्ज्फरपुर में 36864 में से 22046 तथा पटना में 51840 में से 31382 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें