फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में लेदर फुटवियर और कपड़ों की डिजाइनिंग सीखेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के छात्र अब लेदर फुटवियर और कपड़ों की डिजाइनिंग भी सीखेंगे। बदलते ट्रेंड और इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए एचबीटीयू ने अपने लेदर टेक्नोलॉजी विभाग को अपग्रेड किया है।
विज्ञापन


इस सत्र से लेदर टेक्नोलॉजी की जगह लेदर इन फैशन टेक्नोलॉजी विभाग में दाखिले होंगे। न केवल विभाग का नाम बदला है बल्कि कोर्स में भी बदलाव किया गया है। अब इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार छात्रों को तैयार किया जाएगा।

लेदर के लिए मशहूर शहर में इसकी पढ़ाई एचबीटीयू में 1978 से शुरू हुई थी। 20 सीटों से शुरू हुए इस कोर्स में मौजूदा समय में 30 सीटें हैं। पिछले सात सालों में लेदर टेक्नोलॉजी के कोर्स से छात्रों का रुझान घटना शुरू हुआ।
विज्ञापन


2023 छोड़ दे तो 2020 के बाद से विभाग में प्रवेश का आंकड़ा दहाई तक पार नहीं कर सका। 2023 एक मात्र ऐसा साल रहा, जिसमें 30 में से 23 सीट भर गईं थीं। विवि प्रशासन भी विभाग में कम हो रहे दाखिले को लेकर चिंता में था।

तब प्रशासन ने इसके पुनरुद्धार की सोची और जिम्मेदारी केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. जीएल देवनानी को दी। प्रो. देवनानी ने पूर्व छात्रों और एसोसिएशन से संपर्क किया और एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में लेदर इन फैशन टेक्नोलॉजी के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई।

प्रो. देवनानी ने कहा कि लेदर इन फैशन टेक्नोलॉजी में छात्रों को पारंपरिक लेदर प्रोसेसिंग के साथ डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी। फुटवियर, परिधान इंडस्ट्री में तकनीक तेजी से पांव पसार रही है। यह एक बड़े मार्केट में उभर रहा है।

इसके लिए छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार तैयार किया जाएगा। लेदर में कंप्यूटेशन, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैसे होता है इसकी जानकारी दी जाएगी। 30 फीसदी कोर्स में बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व छात्रों और इंडस्ट्री के लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।

इसी सत्र से शुरुआत, 30 सीटों पर दाखिला
प्रो. देवनानी ने कहा कि 2025-26 सत्र से ही इसकी शुरुआत की जाएगी। जेईई मेन की रैंक के आधार पर छात्र इसमें प्रवेश ले सकेंगे। 30 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इंडस्ट्री के एक्सपर्ट के विशेष लेक्चर होंगे, जिससे वर्तमान समय में वहां क्या चल रहा है, इसकी जानकारी मिलती रहेगी, वहीं गेस्ट फैकल्टी और पूर्व छात्र भी लेक्चर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें