फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्राओं को पेट के कीड़ों की दवा खिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को पेट के कीड़ों की दवा खिलाई गई। इसके साथ ही छात्राओं को इस संबंध में जागरुक किया गया। पेट में कीड़े होने की वजह से भी हेमोग्लोबिन प्रभावित होता है। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. संजू अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन कृष्णानगर स्थित जमुना देवी बालिका विद्यालय में किया गया। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने छात्राओं को पेट के कीड़ों से बचाव के तरीकों के संबंध में बताया। छात्राओं को पेट के कीड़ों की दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर, डॉ. निशा गांधी, अरुण कुमार, योगेंद्र पाल, मिलिंद गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें