फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई सृजनशीलता और तकनीकी समझ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। शुभारंभ आईआईटी कानपुर के सतत ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर सुदर्शन नारायणन ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने विज्ञान और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी सृजनशीलता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। कक्षा 11 के लोकमिश्रा ने ऑक्सीमेकर मॉडल प्रस्तुत किया जो वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक है।

आदित्य सिंह ने गैस रहित रेफ्रिजरेटर, आदित्य पांडेय ने इलेक्ट्रिक वाहनों में प्रयुक्त बिजली को फिर उपयोग में लाने की तकनीक, कक्षा चार की सांची और धार्मिक गुप्ता ने वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट, कक्षा पांच के रुद्रिका गुप्ता ने रोबोटिक हैंड, कक्षा पांच की सिमरन साहू ने जल शोधक मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


अनय सिंह की एआई प्रस्तुति तथा अर्पित तिवारी के सोलर सिस्टम मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों का स्वागत उप-प्रधानाचार्या मंजूबाला श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें