फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बोले- सर जी सलाम करने को मजबूर करते हैं, गलती से बोतल छू ली तो...

Mon, 01 Oct 2018 08:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक शिक्षक पर भेदभाव करने के आरोप लगे हैं। रसूलाबाद प्राथमिक विद्यालय बैरगरा के करीब 50 बच्चे और उनके परिजनों ने विद्यालय के सहायक अध्यापक के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की है। बीआरसी प्रभारी संतोष शुक्ला ने तीन सदस्यीय एनपीआरसी सनत कुमार, अख्तर व नागेंद्र के निर्देशन में कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नफीसुल खान उनसे सलाम करने को कहते हैं

डेमो पिक
प्राथमिक विद्यालय बैरगरा कक्षा पांच के नितिन, हिमांशु, मनीष आदि ने बताया कि उनके यहां अभी लगभग 1 माह पूर्व आए शिक्षक नफीसुल खान उनसे सलाम करने को कहते हैं। बीते दिनों उनसे गलती से उनकी पानी की बोतल छू गई, जिसपर सभी बच्चों को मारा-पीटा। मामले को लेकर सोमवार को बच्चों व अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में शिक्षक की शिकायत की। बीआरसी संतोष शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें