फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उत्तम स्मरण शक्ति के लिए मेधा महायज्ञ में छात्रों ने दीं आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शकुंतला शक्तिपीठ विकासनगर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में पांचवें दिन गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष मेधा महायज्ञ आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज के छात्रों ने मां सरस्वती की कृपा और उत्तम स्मरण शक्ति प्राप्ति के लिए यज्ञ में आहुति दीं। मौके पर पीठ के संस्थापक आचार्य डॉ. अमरेश मिश्रा और डॉ. सुनीता मिश्रा ने विद्यार्थियों को हनुमान चालीसा व कलम भेंट कर आशीर्वाद दिया। आचार्य डॉ. अमरेश ने कहा कि यज्ञ मानव और राष्ट्र कल्याण का माध्यम है इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक महेश त्रिवेदी ने भी यज्ञ में आहुति देकर व्यास पूजन किया। कार्यक्रम में 50 बच्चों के यज्ञोपवीत, अन्नप्राशन और विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराए गए। श्रीमद्भागवत कथा में सदानंद महाराज ने पूतना प्रसंग से प्रभु-नाम स्मरण के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में कई संत, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें