फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला को ओमान में बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में युवती ने उसकी 55 वर्षीय मां को ओमान में नौकरी का झांसा देकर भेजने और बाद में उसे वहां बेच देने का आरोप लगाया है। मां को वापस लाने के लिए आरोपी ने 70 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इलाके की 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि उनकी मां घरों में खाना बनाकर परिवार चला रही थी। कुछ माह पहले उनके परिचतों ने उन्हें ओमान में खाना बनाने की नौकरी का झांसा दिया। 28 सितंबर को उन्हें ओमान भेज दिया। करीब 28 दिन बाद जब युवती ने मां से संपर्क किया तो मोबाइल फोन बंद बताने लगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें