फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ और कीचड़ में भी दौड़ेगी आईआईटीयंस की रेसिंग कार, ये भी है खासियत

Wed, 27 Mar 2019 07:03 PM IST
शिखा पांडेय हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के छात्रों ने एक ऐसी रेसिंग कार डिजाइन की है जो मुश्किल भरे रास्ते भी पार कर सकती है चाहे पथरीले ट्रैक हों या कीचड़। इस रेसिंग कार को छात्रों ने वी-19 नाम दिया है।
विज्ञापन

18 से 20 मार्च तक गोवा के केरी बीच में आयोजित मेगा एटीवी चैंपियनशिप-2019 में इस रेसिंग कार ने जबरदस्त जलवा दिखाया। कई प्रोफेशनल टीमों को पछाड़ते हुए आईआईटीयंस की आईआईटीके मोटरस्पोर्ट्स टीम ने ओवरऑल 13वां स्थान हासिल किया।

इसके अलावा नाइट रेसिंग में टीम को 12वां स्थान मिला है। टीम के कैप्टन विवेक सिंह रहे जबकि वाइस कैप्टन मुकुल चंद्रा, टेक्निकल हेड किशन, प्रेसिडेंट वैभव, वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्य सहित कई अन्य ब्रांच के छात्र भी टीम का हिस्सा थे। वाइस कैप्टन मुकुल चंद्रा ने बताया कि मेगा एटीवी चैंपियनशिप में कुल 150 से अधिक टीमों ने शिरकत की थी। इसमें ज्यादातर टीमें 15 से 20 साल पुरानी थीं। ऐसे में आईआईटी की टीम का यह प्रदर्शन सभी को चौंकाने वाला था। अगली बार टीम टॉप-3 में आने के लिए हम सब काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 की स्पीड से पहाड़ पर चढ़ सकती
वी-19 रेसिंग कार की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। चूंकि दुर्गम रास्तों में भी तेजी से यह कार चल सकती है, इसलिए इसकी मजबूती पर विशेष ख्याल रखा गया है। गोवा में आयोजित मेगा एटीवी चैंपियनशिप में यह कार पथरीली सड़क पर लगातार चार घंटे चली।

फार्मूला स्टूडेंट व्हीकल की दुनिया में है धमक
इसके पहले आईआईटीयंस ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली फार्मूला स्टूडेंट व्हीकल रेसिंग कार डिजाइन की थी। इसकी धमक दुनियाभर में है। पिछले साल दिसंबर में आयोजित फार्मूला भारत रेसिंग के बिजनेस लॉजिस्टिक इवेंट में इस कार को छठवां और डिजाइन इवेंट में नौंवा स्थान मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें