इटावा जिले में भरथना कस्बे के मोहल्ला गिहार नगर में गुरुवार सुबह झाड़ियों में मिले नवजात बच्चे की दोपहर में मौत हो गई। पालिका कर्मियों ने नवजात के शव की अंत्येष्टि की। भरथना के गिहार नगर कॉलोनी निवासी मुस्कान पत्नी चरण सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सामान लेने बाजार जा रही थी तभी एक विद्यालय के पास सड़क किनारे लगी झाड़ियों से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी।
बच्चे को उठा कर भरथना सीएचसी ले गईं, जहां से डॉक्टर ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे की इलाज के दौरान दोपहर को मौत हो गई। महिला ने बताया कि बच्चे को अपनाने का मन बना लिया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने बच्चे के शव को सेंगर नदी किनारे दफना दिया।