फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्राओं ने जाना ऑपेरशन मुक्ति का उद्देश्य, किया जागरूक

Tue, 25 Nov 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को रनियां स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को ऑपरेशन मुक्ति के विषय में विस्तार से बताते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम कपिल सिंह के निर्देशन में प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी दी जा रही है। कहा कि छात्राओं को बाल विवाह व बालश्रम की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।
अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पहचान कर श्रम में लगे बच्चों को मुक्त कराना है। इसमें सरकारी विभागों की अंतर, विभागीय टीम विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की जाती है। इसके अलावा छात्राओं को गुड टच, बैड टच, शासन से चल रही योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही जरूरत पड़ने पर डायल करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों को बारे में बताया गया। लेखा सहायक महेंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, शिक्षक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें