कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में मंगलवार को फ्रॉम स्लाइड टू डायग्नोस्टिक : हैंड्स-ऑन एडवांसेज इन हिस्टोपैथोलॉजी एंड साइटोपैथोलॉजी विषय पर व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
मुख्य वक्ता पालीवाल डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक डॉ. उमेश पालीवाल ने विद्यार्थियों को आधुनिक पैथोलॉजी तकनीकों और सटीक रोग निदान में इसकी भूमिका की जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्लाइड तैयार करने से लेकर अंतिम डायग्नोस्टिक रिपोर्ट तक की प्रक्रिया समझाई गई। निदेशक प्रो. मुनीश रस्तोगी, एसोसिएट डीन प्रो. दिग्विजय शर्मा, डॉ. हिना वैश्य, धीरज कुमार, डॉ. अलका कटियार मौजूद रहे।