फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ब्रिज के अंडर पास में भरा पानी तो फूटा छात्र छात्राओं का गुस्सा, ट्रैक पर पत्थर रख लगाया जाम

Fri, 19 Jul 2019 12:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर पड़े पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के मौदहा में कानपुर बांदा रेल लाइन के अंडर ब्रिज में पानी भरा होने से नाराज छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को रेलवे लाइन को बाधित कर दिया। जिससे एक घंटे से अधिक समय तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन


इस दौरान कई ट्रेनों को आउटर पर ही रोक दिया गया। छात्र छात्राओं के साथ मिलकर ग्रामीण व नगर के लोगाें ने मिल कर पहले रेलवे ट्रैक पर पत्थर डाले और फिर उन पर बैठ गए।

खजुराहो से कानपुर पैसेंजर ट्रेन रागौल स्टेशन के आउटर पर 8 बज कर 8 मिनट पर रुक गई। अधिकारियों के समझाने के बाद 9 बजे के बाद ट्रैक खुल सका तब कहीं जाकर ट्रेन रागौल स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें