हमीरपुर के मौदहा में कानपुर बांदा रेल लाइन के अंडर ब्रिज में पानी भरा होने से नाराज छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को रेलवे लाइन को बाधित कर दिया। जिससे एक घंटे से अधिक समय तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
इस दौरान कई ट्रेनों को आउटर पर ही रोक दिया गया। छात्र छात्राओं के साथ मिलकर ग्रामीण व नगर के लोगाें ने मिल कर पहले रेलवे ट्रैक पर पत्थर डाले और फिर उन पर बैठ गए।
खजुराहो से कानपुर पैसेंजर ट्रेन रागौल स्टेशन के आउटर पर 8 बज कर 8 मिनट पर रुक गई। अधिकारियों के समझाने के बाद 9 बजे के बाद ट्रैक खुल सका तब कहीं जाकर ट्रेन रागौल स्टेशन पर पहुंची।