फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 22 को दो सौ स्कूलों के छात्र बनाएंगे शृंखला, कीर्तन समागम 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शहर में कई आयोजन होंगे। 22 दिसंबर को रावतपुर, लालबंगला, नौबस्ता व नवाबगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्थित करीब 200 स्कूलों के छात्र शृंखला बनाएंगे। करीब दो लाख बच्चे शहीदी संदेशों से चारों साहिबजादों को नमन करेंगे। इसके अगले दिन कीर्तन समागम होगा।
विज्ञापन


सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया कि हर क्षेत्र से 20 से 25 विद्यालय शामिल होंगे। वहीं पहली बार 23 दिसंबर को प्रकाश पर्व के दिन मोतीझील में शहादत दरबार सजाया जाएगा। यहां चंडीगढ़ के बलवीर सिंह, शिमला के गुरप्रीत सिंह और मुरादनगर के सज्जन सिंह कीर्तन करेंगे। गुरविंदर सिंह के अनुसार कार्यक्रम के लिए पहले से 10 हजार तख्तियां तैयार की गईं हैं जिन पर शहीदी संदेश लिखे हैं। इसके अलावा करीब 600 वालंटियर स्कूलों में जाकर बच्चों को चारों साहिबजादों के इतिहास और उनके साहस की कहानियां सुनायेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें