फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं 30 खेलों में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतिभा दिखाने का मंच तैयार हो गया है। जिले के विभिन्न स्कूलों में 30 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। डीआईओएस ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत जनपदीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, नगर निगम और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभा कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि करीब 30 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी, कराटे, शूटिंग, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, जूडो, कुश्ती, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, योग, शतरंज, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स समेत कई अन्य खेल शामिल हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन शहर के विभिन्न विद्यालयों में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मंडलीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीआईओएस ने हर विद्यालय कम से कम दो खेलों में अपने छात्र-छात्राओं की भागीदारी करने के लिए निर्देशित किया। यदि कोई विद्यालय ऐसा नहीं करता है तो उसके क्रीड़ा कोष की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



यह लाना होगा
आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल अंकपत्र प्रस्तुत करना होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित खेल किट में ही मैदान पर आना होगा। प्रतियोगिता से पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों को भी सहयोग के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


शुरुआत - 24 जुलाई
समापन - 22-23 अक्तूबर
कुल खेल - लगभग 30
आयु वर्ग - 14, 17, 19 वर्ष
नियम - प्रत्येक विद्यालय को कम से कम दो खेलों में प्रतिभाग करना होगा।
प्रतिभागी - राजकीय, सहायता प्राप्त, नगर निगम और स्ववित्तपोषित विद्यालय।

कार्यक्रम

31 जुलाई - तैराकी
17 अगस्त - फुटबॉल
22 अगस्त - बास्केटबॉल
25 अगस्त - हॉकी (वर्ष 14/17/19)
29 सितंबर - क्रिकेट
22-23 अक्तूबर - एथलेटिक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें